जिस भजन में राम का नाम ना हो, उस भजन को गाना ना चाहिए ॥ चाहे बेटा कितना प्यारा हो, उसे सिर पे चढ़ाना ना चाहिए, चाहे बेटी कितनी लाडली हो, घर घर ने घुमाना ना चाहिए, जिस भजन में राम का नाम न हों, उस भजन को गाना ना चाहिए ॥ जिस माँ ने हम को जनम दिया, दिल उसका दुखाना ना चाहिए, जिस पिता ने हम को पाला है, उसे कभी रुलाना ना चाहिए, जिस भजन में राम का नाम न हों, उस भजन को गाना ना चाहिए ॥ चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो, उसे भेद बताना ना चाहिए, चाहे मैया कितनी बैरी हो, उसे राज़ छुपाना ना चाहिए, जिस भजन में राम का नाम न हों, उस भजन को गाना ना चाहिए ॥ जिस भजन में राम का नाम ना हो, उस भजन को गाना ना चाहिए ॥
राम महिमा | जिस भजन में राम का नाम ना हो लिरिक्स
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।