मुझे तूने दाता बहुत कुछ दिया है, तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया । ना मिलती अगर दी हुई दात तेरी, तो क्या थी ज़माने में औकात मेरी, तुम्ही ने तो जीने के काबिल किया है, तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया । मुझे है सहारा तेरी बंदगी का, है जिस पर गुज़ारा मेरी ज़िन्दगी का, मिला मुझको जो कुछ तुम्ही से मिला है, तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया । किया कुछ ना मैंने, शरमसार हूँ मैं, तेरी रहमतो का तलबगार हूँ मैं, दिया कुछ नही बस लिया ही लिया है, तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया । मिला मुझको जो कुछ बदोलत तुम्हारी, मेरा कुछ नही सब है दौलत तुम्हारी, उसे क्या कमी जो तेरा हो लिया है, तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया । मेरा ही नही तू सभी का है दाता, तुही सब को देता, तुही है खिलाता, तेरा ही दिया मैंने खाया पीया है, तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया । मुझे तूने दाता बहुत कुछ दिया है, तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया ।
मुझे तूने दाता बहुत कुछ दिया है
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।