आगे बजरंगी नाचे पीछे भैरव झूम झूम नाचे सिंघ पे सवार हुई दुर्गा भवानी दोनों के बिच सजी मूरत सुहानी आगे बजरंगी.... लाल लाल सिंदूर तन में लगाना जी बजरंगी बाला मन में रखे ना जरा भेद भैरवजी तन है जो काला काली लंगोटी में भैरव सुहाए लाल लंगोटा हनुमान भाए आगे बजरंगी.... ऊँची ऊचाई उड़े झूमे कूदे है बजरंगी बाला स्वान पे करते सवारी जो देखो जी भैरव निराला गोल गोल बजरंगी गदा घुमाये भैरव के हाथो में मुघधर सुहाए आगे बजरंगी.... मैया की मढिया में आगे बिराजे है बजरंगी बाला पीछे है भैरव का मंदिर मनोहर जो फल देने वाला ध्वजा चढ़ाके लो बजरंग मनाये सेंदुर तेल दियो भैरव चढ़ाये आगे बजरंगी....
हनुमान जी भजन - आगे बजरंगी नाचे
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।