पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

आज मईया का किर्तन हमारे अंगना भजन लिरिक्स

1 मिनट पढ़ें
 आज मईया का किर्तन हमारे अंगना 
हमारे अंगना हमारे अंगना 
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना 

सुन किर्तन को गणपति आये 
गणपति आये  संग रिद्धि सिद्धि लाये 
आज लंगर बटेगा हमारे अंगना 
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना 

सुन किर्तन को ब्रम्हाजी  आये 
ब्रम्हाजी  आये  संग में  सरस्वती को लाये 
आज वेद पढेंगे हमारे अंगना 
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना 

सुन किर्तन को विष्णुजी  आये 
विष्णुजी  आये  संग में लक्ष्मीजी  को लाये 
आज धन बरसेगा  हमारे अंगना 
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना 

सुन किर्तन को शिवजी  आये 
शिवजी  आये  संग में गौराजी  को लाये 
आज डमरू बजेगा हमारे अंगना 
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना 

सुन किर्तन को कान्हाजी  आये 
कान्हाजी  आये  संग में राधाजी जी  को लाये 
आज मुरली बजेगी  हमारे अंगना 
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना 

सुन किर्तन को भगत भी  आये 
भगत भी  आये  संग में ढोलक चिमटा लाये 
आज रंग  बरसेगा  हमारे अंगना 
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना 

आज मईया का किर्तन हमारे अंगना 
हमारे अंगना हमारे अंगना 
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना