02 Mar 2026 आध्यात्मिक मार्गदर्शन विश्वसनीय जानकारी

श्री कृष्ण भजन | बन जाऊं तेरी प्यारी तुझे प्यार करते करते

बन जाऊं तेरी प्यारी, तुझे प्यार करते करते, जीवन बिताया सारा, इंतज़ार करते करते।। रह रह के मेरे दिल में, उठती हैं ये तरंगे, है दिल में मेरे केवल, तेरे मिलने की उमंगें, कभी आ भी जाओ प्रीतम, यूँ ही राह चलते चलते, बन जाऊँ तेरी प्यारी, तुझे प्यार करते करते।। देखो मैं नासमझ हूँ, पकड़ा है तेरा दामन, कहाँ जाऊं छोड़कर अब, मेरे रंगीले साजन, ना साथ छोड़ देना, मेरे साथ चलते चलते, बन जाऊँ तेरी प्यारी, तुझे प्यार करते करते।। जीवन बिताया सारा, इंतज़ार करते करते।।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।