बनोगे राधा तो ये जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा।। ओ साँवरे ओ साँवरे, ओ साँवरे ओ साँवरे।। क्या होती प्रतीक्षा है, क्या पीड़ा होती है, कितना जलता है दिल, जब आँखे रोती है, बहेंगे आँसू तब ये जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा, ओ साँवरे ओ साँवरे, ओ साँवरे ओ साँवरे।। जब कोई सुनेगा ना, तेरे मन के दुखड़े, जब ताने सुन सुन कर, होंगे दिल के टुकड़े, सुनोगे ताने तो ये जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा, ओ साँवरे ओ साँवरे, ओ साँवरे ओ साँवरे।। पनघट में मधुबन मे, वो इंतजार करना, ऐ श्याम तेरी खातिर, वो घुट घुट कर मरना, करोगे इंतजार जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा, ओ साँवरे ओ साँवरे, ओ साँवरे ओ साँवरे।। क्या जानोगे मोहन, तुम प्रेम की भाषा, क्या होती है आशा, क्या होती निराशा, करोगे प्रेम तो खुद ये जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा, ओ साँवरे ओ साँवरे, ओ साँवरे ओ साँवरे।। अब एक तमन्ना है, अगर फिर से जनम मिले, मै श्याम बनु तेरा, तू राधा बन के जिये, बनोगे राधा तो ये जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा, ओ साँवरे ओ साँवरे, ओ साँवरे ओ साँवरे।।
श्री कृष्ण भजन: बनोगे राधा तो ये जानोगे कि कैसा प्यार है मेरा लिरिक्स
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।