पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

माता भजन : भक्तो को दर्शन दे गयी रे लिरिक्स

1 मिनट पढ़ें
भक्तो को दर्शन दे गयी रे 
एक छोटी सी कन्या
छोटी सी कन्या, 
एक छोटी सी कन्या

भक्तो ने पुछा मैया नाम तेरा क्या है
वैष्णो नाम बता गयी रे 
एक छोटी सी कन्या

भक्तो ने पुछा मैया धाम तेरा क्या है
पर्वत त्रिकुट बता गयी रे 
एक छोटी सी कन्या

भक्तो में पुछा मैया सवारी तेरी क्या है
पीला शेर बता गयी रे 
एक छोटी सी कन्या

भक्तो में पुछा माँ प्रशाद तेरा क्या है
हलवा पूरी चना बता गयी रे 
एक छोटी सी कन्या

भक्तो में पुछा मैया श्रृंगार तेरा क्या है
चोला लाल बता गयी रे 
एक छोटी सी कन्या

भक्तो में पुछा मैया शस्त्र तेरा क्या है
त्रिशूल चक्र बता गयी रे 
एक छोटी सी कन्या

भक्तो को दर्शन दे गयी रे 
एक छोटी सी कन्या
छोटी सी कन्या, 
एक छोटी सी कन्या