पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

श्री कृष्ण भजन - भरोसे हम तो बाबा के जो होगा देखा जाएगा लिरिक्स

1 मिनट पढ़ें
भरोसे हम तो बाबा के,
जो होगा देखा जाएगा,
भरोसे हम तो बाबा के,
जो होगा देखा जायेगा।

वो हारे का सहारा,
सलोना प्यारा प्यारा,
गरीबों का गुजारा,
चलाने वाला वो,
संभालेगा वो ही आके,
जो होगा देखा जाएगा,
भरोसे हम तो बाबा के,
जो होगा देखा जायेगा।

वो बांहो में झुलाए,
या चरणी लगाए,
हंसाए या रुलाए,
के चाहे जो भी हो,
वो जाने जिस तरह राखे,
जो होगा देखा जाएगा,
भरोसे हम तो बाबा के,
जो होगा देखा जायेगा।

हमारा यहां क्या है,
उसी का तो दिया है,
दयालु दरिया है,
उसी का दिल तो,
पड़े है हम शरण याके,
जो होगा देखा जाएगा,
भरोसे हम तो बाबा के,
जो होगा देखा जायेगा।

मिलेंगे बिछड़े भी,
कटेंगे झगड़े भी,
बसेंगे उजड़े भी,
बसाएगा भी वो,
फिक़र लहरी करे काहे,
जो होगा देखा जाएगा,
भरोसे हम तो बाबा के,
जो होगा देखा जायेगा।