04 Mar 2026 आध्यात्मिक मार्गदर्शन विश्वसनीय जानकारी

भोले का जयकारा तू लगा के देख ले लिरिक्स

shivji
भोले का जयकारा तू लगा के देख ले, बन जाए सारे काम तू भी आके देख ले... हाथो में डमरू जटाओं मे गंगा, तन पे विभूति और माथे पे चंदा, नैनो में इस रूप को बसा के देख ले, बन जाए सारे काम तू भी आके देख ले, भोले का जयकारा तू लगा के देख ले.... मेरे भोले बाबा की लीला है न्यारी, कहते है लोग इन्हें त्रिपुरारी, एक बार महिमा तू भी गा के देख ले, बन जाए सारे काम तू भी आके देख ले, भोले का जयकारा तू लगा के देख ले.... सावन का महीना चलो भोले के द्वारे, कांधे पे कावड और भोले के जय जय कारे, एक बार कावड तू भी ठा के देख ले, बन जाए सारे काम तू भी आके देख ले, भोले का जयकारा तू लगा के देख ले....
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।