भोले मेरी नैया को,भव पार लगा देना, भोले मेरी नैया को, भोले मेरी नैया को, भव पार लगा देना, भव पार लगा देना। भोले बाबा तेरे दर पे मैं आस लिए आई हूँ, तेरे दर्शन की मन में इक प्यास लिए आई हूँ, है आप के हाथों में मेरी बिगड़ी बना देना। भोले मेरी नैया को, भोले मेरी नैया को। हर और अँधेरा है तूफ़ान ने घेरा है, कोई राह नही दिखती इक तुझपे भरोसा है, दुःख आप मेरे मन का महादेव मिटा देना, भोले मेरी नैया को, भोले मेरी नैया को। महादेव जटा में तुमने गंगा को छिपाया है, माथे पे सजे चंदा गल नाग लिपटाया है, मुझे नाथ गले अपने, महाकाल लगा लेना भोले मेरी नैया को, भोले मेरी नैया को। भोले मेरी नैया को,भव पार लगा देना, भोले मेरी नैया को, भोले मेरी नैया को, भव पार लगा देना, भव पार लगा देना।
भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना लिरिक्स
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।