02 Mar 2026 आध्यात्मिक मार्गदर्शन विश्वसनीय जानकारी

भोले तेरे चरणों की गर धुल जो मिल जाए लिरिक्स

भोले तेरे चरणों की गर धुल जो मिल जाए, सच कहता हूँ भोले तकदीर बदल जाए भोले तेरे चरणों की.... सुनते है तेरी रहमत, दिन रात बरसती है एक बूँद जो मिल जाए , दिल की कली खिल जाए भोले तेरे चरणों की.... यह मन बड़ा चंचल है, कैसे तेरा भजन करूँ जितना इसे समझाऊँ , उतना ही मचल जाए भोले तेरे चरणों की.... नजरों से गिराना ना, चाहे लाख सजा देना नज़रों से जो गिर जाए , मुश्किल है संभल पाए भोले तेरे चरणों की.... भोले इस जीवन में, बस एक तमन्ना है तुम सामने हो मेरे , मेरी जान निकल जाए भोले तेरे चरणों की....
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।