पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराजांचे भजन: गणराज दया कर दे हम ध्यान धरे तेरा

1 मिनट पढ़ें
गुरुदेव ! दया कर दे, 
हम ध्यान धरे तेरा ।
दासों को यही वर दे,
हम ध्यान धरे तेरा ।। टेक ॥

उस ब्रह्म मुदत पर, 
वह नींद तजी हमने।
निबटाकर सब बातें , 
फिर स्नान किया हमने।
इस कारण चल भागे, 
हम ध्यान धरे तेरा ।। १ ॥

इस निर्मल आसन पे,
कुछ फूल झुकाये है।
तन मन से किया वन्दन, 
बडे भाग से पाये है।
मन मस्त भया अब तो, 
हम ध्यान धरे तेरा ।। २ ।।

गम्भीर प्रशान्ती में 
यह जलता है दीया।
कहे तुकड्या आसन पें,
निज प्रकाश मैं पाया।
यह ज्योत जले हरदम, 
हम ध्यान धरे तेरा ।। ३ ।।