पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

जया किशोरी जी का भजन: काली कमली वाला मेरा यार है

1 मिनट पढ़ें
जया किशोरी जी का भजन: काली कमली वाला मेरा यार है
शहनाईयों की सदा कह  रही है 
ख़ुशी की मुबारक घडी आ गयी है 
सजी है आज महफ़िल श्याम के रंग में 
सभी के लबो पर ख़ुशी छा गयी है 
आ....  आ....  आ.... आ.... 

काली कमली वाला मेरा यार है
मेरे मन का मोहन तू दिलदार है
तू मेरा यार है , मेरा दिलदार है

मन मोहन मै तेरा दिवाना
गाऊं बस अब यही तराना
श्याम सलोने तू मेरा रिजवार है
मेरे मन का मोहन तू दिलदार है

तू मेरा मै तेरा प्यारे
यह जीवन अब तेरे सहारे
हाथ तेरे इस जीवन की पतवार है
मेरे मन का मोहन तू दिलदार है

पागल प्रीत की एक ही आशा
दर्दे दिल दर्शन का प्यासा
तेरे हर वादे पे मुझे ऐतबार है
मेरे मन का मोहन तू दिलदार है

काली कमली वाला मेरा यार है
मेरे मन का मोहन तू दिलदार है 
तू मेरा यार है मेरा दिलदार है