पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

राम भक्ति गीत | कोई राम का दीवाना तो बनो

1 मिनट पढ़ें
राम  भक्ति गीत |  कोई राम का दीवाना तो बनो
कोई राम का दीवाना तो बनो
कोई दीवाना तो बनो
कोई मस्ताना तो बनो
कोई राम का दीवाना तो बनो

राम नाम की ऐसी महिमा मुझसे कही ना जाये
राम बलि अवतार लिए है कण कण में समाये
कोई राम का दीवाना तो बनो

राम नाम की ऐसी महिमा पानी में पत्थर तैराए
राम नाम पत्थरो पे लिख कर सेतु बांध बनवाये
कोई राम का दीवाना तो बनो

राम नाम की ऐसी महिमा पत्थर से बन गयी नारी
नजर लगी श्री राम कृपा की बनी अहिल्या नारी
कोई राम का दीवाना तो बनो

राम नाम की ऐसी महिमा हनुमत ने दर्शन पाए
वारी जाऊ हनुमान प्यारे सीना फाड़ दिखाए
कोई राम का दीवाना तो बनो