पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

लाल लंगोटो हाथ मे घोटो

1 मिनट पढ़ें
लाल लंगोटो हाथ मे घोटो,
थारी जय जो पवन कुमार,
मैं वारि जाऊँ बालाजी

शुभ दिन मंगलवार को 
थारो भगत करे गुणगान ,
मैं वारि जाऊँ बालाजी।।

मेवा मिठाई चढ़े चूरमा 
थारी कृपा होवे हनुमान 
मैं वारि जाऊँ बालाजी।।

तेल सिंदूर चढ़े तन ऊपर,
पूजे मंगल और शनिवार,
मैं वारि जाऊँ बालाजी।।

चैत्र पूनम को आयो मेलो,
थारे आये भगत हजार,
मैं वारि जाऊँ बालाजी।।

लाल लंगोटो हाथ में घोटो,
थारी जय हो दीनदयाल,
मैं वारि जाऊँ बालाजी।।