पंचांग राशिफल अंक राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

मै जहा भी रहू बरसाना मिले

2 मिनट पढ़ें
तेरे रंग में रंगा ज़माना मिले
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले

सारे जग में तेरा ही तो एक नूर है
मेरा कान्हा भी तुझसे ही मशहूर है
बदकिस्मत है वो जो तुझसे दूर है
तेरे नाम का हर मस्ताना मिले
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले

तेरी रहमत के गीत गाने आया हु में
कई गुनाहो की सौगात लाया हु में
कर दो करुणा जगत का सताया हु में
दर पर आया हु में , आजा आया हु में
कर दो करुणा जगत का सताया हु में
रहमत का इशारा नजराना मिले
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले

तेरी पायल बंसी उनकी बजती रहे
जोड़ी प्रीतम प्यारे की सजती रहे
तेरे रसिकों पे छायी ये मस्ती रहे
तेरी मस्ती रहे हां तेरी मस्ती रहे
तेरे चरणों की रज में ठिकाना मिले
में जहाँ भी रहु बरसाना मिले

तेरा बरसाना राधे मेरी जान है
मेरे अरमानो की आन है शान है
तेरी गलियों पर जाकर ये कुर्बान
हाँ ये मेरी जान है मेरी जान है
तेरी गलियों पर जाकर ये कुर्बान
गाउ जब भी तेरा अफसाना मिले
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले

खुश रहे तू सदा ये दुआ है मेरी
बरसाना पहले ये सदा है मेरी
तेरे चरणों में रहना सजा है मेरी
रवि रस का सदा ही दीवाना मिले
मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले