पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

कृष्णा भजन - मैं तो जो कुछ भी हूँ

1 मिनट पढ़ें
मैं तो जो कुछ भी हूँ, जैसा भी हूँ,
किसके पीछे ओ बाबा तेरे पीछे,
ओ बाबा तेरे पीछे,
इतनी शोहरत और सम्मान मिला है,
किसके पीछे, ओ बाबा तेरे पीछै।

सोचा न कभी था ऐसा, तूने वो दिया है रै,
तेरा शुक्रिया है बाबा, तेरा सुक्रिया है रै,
इन सब भक्तों का प्यार मिला है,
किसे पीछे, ओ बाबा तेरे पीछे,
ओ बाबा तेरे पीछे,
इतनी शोहरत और सम्मान मिला है,
किसके पीछे, ओ बाबा तेरे पीछै।

मैंने वो भी देखा देखा, एक वो जमाना रै,
सुबह मिल गया तो ना था, शाम का ठिकाना रै,
अब ना बीते वो भंडार मिला है,
किसके पीछै, ओ बाबा तेरे पीछै,
ओ बाबा तेरे पीछे,
इतनी शोहरत और सम्मान मिला है,
किसके पीछे, ओ बाबा तेरे पीछै।

हाथ में जो तूने दे दी, सोने की कलम रै,
आँख में खुशी के आँसू, नाचू छमा छम रै,
लहरी प्यारा ये, घरबार मिला है,
किसके पीछै, ओ बाबा तेरे पीछै,
ओ बाबा तेरे पीछे,
इतनी शोहरत और सम्मान मिला है,
किसके पीछे, ओ बाबा तेरे पीछै।

मैं तो जो कुछ भी हूँ, जैसा भी हूँ,
किसके पीछे ओ बाबा तेरे पीछे,
ओ बाबा तेरे पीछे,
इतनी शोहरत और सम्मान मिला है,
किसके पीछे, ओ बाबा तेरे पीछै।