पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

मैया भवन में कैसे आऊं तेरा शेर खड़ा पहरे पे भजन लिरिक्स

1 मिनट पढ़ें
 मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 
तेरा शेर खड़ा पेहरे पे तेरा शेर खड़ा पहरे पे 
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 

हम बड़ी दूर से आये जल भर भर लोटा लाये 
मैया चरण कैसे धुलाऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 

हम बड़ी दूर से आये और दिया बाती लाये 
मैया ज्योत मै कैसे जगाऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 

हम बड़ी दूर से आये चन्दन और रोली लाये 
मैया तिलक मै कैसे लगाऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 

हम बड़ी दूर से आये लेहेंगा चुनरी लाये 
मैया चुनरी कैसे चढ़ाउ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 

हम बड़ी दूर से आये हल्वा और पूरी लाये 
मैया भोग कैसे लगाऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे 
मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पहरे पे