पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

माता है गौरा पिता है महेश

1 मिनट पढ़ें
माता है गौरा पिता है महेश
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश 

तेज तुम्हारा चमचम चमके 
हे गनराजा चमचम चमके 
जैसे गगन में चमके दिनेश 
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश

हे सुख दायक विघ्न हरैया 
हे गणनायक विघ्न हरैया 
मोरे भी स्वामी काटो कलेश 
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश 

पाप भार से पृथ्वी उबारो 
हे लम्बोदर पृथ्वी उबारो 
अर्जी लगा रहे तुमसे ये शेष
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश

माता है गौरा पिता है महेश
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश