पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

कृष्ण भजन - मेरे बांके बिहारी नन्दलाल मोहना

1 मिनट पढ़ें
श्री राधे श्री राधे

मेरे बांके बिहारी,
नन्दलाल मोहना
तो पे वारी वारी जाऊ,
मेरे श्याम सोहना
मेरे बांके बिहारी

सिर पर सोना मुकुट बिराजे,
गल वैजयंती माला साजे
तेरे दर्शन पाऊं,
हर बार मोहना
तो पे वारी वारी जाऊं,
मेरे श्याम सोहना
मेरे बांके बिहारी

वृंदावन ब्रज की राजधानी,
जहाँ बेस ठाकुर ठकुरानी
वृन्दावन पाऊं निज वास मोहना
तो पे वारी वारी जाऊं,
मेरे श्याम सोहना
मेरे बांके बिहारी

कुञ्ज बिहारी श्री हर दासी,
करुणा कर दो श्याम ज़रा सी
तेरा हेमंत गाये गुणगान मोहना
तो पे वारी वारी जाऊं,
मेरे श्याम सोहना
मेरे बांके बिहारी