पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

राम भक्ति गीत | मेरे भारत का बच्चा बच्चा

2 मिनट पढ़ें
राम  भक्ति गीत | मेरे भारत का बच्चा बच्चा
हर घर में एक ही नाम
एक ही नारा गूंजेगा
मेरे भारत का बच्चा बच्चा
जय जय श्री राम बोलेगा 
हम हिन्दू हैं बब्बर शेर
बब्बर शेर बब्बर शेर

हम जिद पर आ जाये तो
कर देंगे हम सबको ढेर
जहा राम ने जनम लिया है
मंदिर वही बनाएंगे
राम नाम भगवा सारे
भारत में लहरायेंगे..

राम नाम का पी के प्याला
जय श्री राम
राम नाम का पी के प्याला
राम की धुन में डोलेगा
मेरे भारत का बच्चा बच्चा
जय जय श्री राम बोलेगा…

धन्य है ओ वानर सेना
जिसने सेतु को बना दिया
लिख कर राम नाम पत्थर पर
पानी में था तैरा दिया..

जागो हिन्दू अब तो जागो
वक़्त नहीं है सोने का
राम राज लाने का अवसर
ऐसे ही नहीं खोने का.

राम दूत हनुमान का नारा
जय श्री राम
राम दूत हनुमान का नारा
मेरे भारत का बच्चा बच्चा
सारे जग में गूंजेगा
मेरे भारत का बच्चा बच्चा….

हर घर में एक ही नाम
एक ही नारा गूंजेगा
मेरे भारत का बच्चा
बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा…

मेरे भारत का बच्चा बच्चा एक भक्ति गीत है जो भगवान राम की महिमा का गुणगान करता है। यह गीत पहली बार 2022 में रिलीज़ किया गया था और इसे पूजा गोल्हानी ने गाया था। गीत का संगीत और गीतकार भी पूजा गोल्हानी हैं। गायक भारत के सभी बच्चों को भगवान राम के जयकारे लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है। वह कहती है कि भारत के सभी बच्चे भगवान राम के भक्त होंगे और वे सभी मिलकर “जय जय श्री राम” का नारा लगाएंगे।यह गीत भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ है। इसे अक्सर धार्मिक समारोहों और आयोजनों में गाया जाता है। यह गीत हिंदुओं के बीच एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।