पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

मेरी सूख गई तुलसा पानी के बिना राधा रानी के बिना

1 मिनट पढ़ें
मेरी सूख गई तुलसा पानी के बिना राधा रानी के बिना
मेरी सूख गई तुलसा पानी के बिना
 पानी के बिना राधा रानी के बिना

ताजा पानी की भरी ए बाल्टी
न्हावै ण श्याम राधा रानी के बिना
मेरी सूख गई तुलसा पानी के बिना
 पानी के बिना राधा रानी के बिना

पाट पटंबर टरसी की धोती
पहरै ना श्याम राधा रानी के बिना
मेरी सूख गई तुलसा पानी के बिना
 पानी के बिना राधा रानी के बिना

 घिस घिस चन्दन भरी कटोरी
तिलक ना लावै राधा रानी के बिना
मेरी सूख गई तुलसा पानी के बिना
 पानी के बिना राधा रानी के बिना