पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

मुझे राधे नाम सुनाई दे लिरिक्स

1 मिनट पढ़ें
राधे राधे, जय श्री राधे राधे,
चितचोर बड़ा तू छलिया
बिन्दरावन की यह गलियाँ,
तेरी बाकी बाकी सोणी सोणी,
चितवन श्याम दिखाई दे
मुझे राधे राधे, मुझे राधे राधे,
मुझे राधे राधे राधे राधे राधे नाम सुनाई दे,

टेढ़ी वह मटक, बाकी से लटक,
मुस्कान है अधरों की,
पथ भूले पथिक, कहते हैं रसिक,
क्या बात है नजरों की,
दीदार करे जो घायल, हो जाता तेरा वह कायल,
तेरी बाकी बाकी, सोणी सोणी,
चितवन श्याम दिखाई दे,

मुझे राधे राधे, मुझे राधे राधे,
मुझे राधे राधे राधे राधे राधे नाम सुनाई दे,

तेरी मधुर बड़ी मुस्कान चैन मेरे मन का ले लेगी
उस पर मुरली की तान मुझे यह मार ही डालेगी,
छम छम करती है पायल,
झूमें लहरी दिल पागल
तेरी बाकी बाकी सोणी सोणी,
चितवन श्याम दिखाई दे
मुझे राधे राधे, मुझे राधे राधे,
मुझे राधे राधे राधे राधे राधे नाम सुनाई दे,
राधे राधे राधे राधे राधे नाम सुनाई दे,