पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

मुझको नंदी बना ले अपना संगी बना ले लिरिक्स

1 मिनट पढ़ें
मुझको नंदी बना ले, 
अपना संगी बना ले,
अपना बंधी बना ले मेरे भोले,

तेरी दरश का प्यासा भोले मन से हूं मैं मैला,
कल कल थल थल बहता जाऊ  साथ मिले जो तेरा,
मुझको गंगा बना ले अपनी जटा में बसा ले,
मन के पाप तू मिटा दे मेरे भोले..

मुझको नंदी बना ले,
अपना संगी बना ले,
अपना बंधी बना ले मेरे भोले..

तेरी धुन में घूम रहा मैं दुनिया से अंजाना,
तेरा नाम बस अपना लागे बाकी सब बेगाना,
मुझको डमरू बना ले भोले बांध बांध बजा दे,
सारी दुनिया नचा दे मेरे भोले.

मुझको नंदी बना ले,
अपना संगी बना ले,
अपना बंधी बना ले मेरे भोले..

हाथ पकड़ा ले भोले मेरा भवसागर तर जौ,
तेरी भक्ति करते करते मुक्ति मैं पा जौ,
मुझको भस्म बना ले भोले अनग से लगा ले,
मन अघोरी बना दे मेरे भोले..

मुझको नंदी बना ले,
अपना संगी बना ले,
अपना बंधी बना ले मेरे भोले..