नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले अपना मुझे बना ले ऐ श्याम खाटू वाले आया शरण में तेरी फरियाद सुन लो मेरी जल्दी करो सुनाई किस बात की है देरी क्यों न मुझे संभाले ऐ श्याम खाटू वाले नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले हारे का साथ देते अटकी हुई को खेते तेरा आसरा है मुझको क्यों न शरण में लेते चरणों में तू बिठा ले ऐ श्याम खाटू वाले नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले तेरी दया का प्यासा आया हूं लेके आशा नज़रें मिला के देखो पढ़ लोगे दिल की भाषा कितने हैं दिल में छाले ऐ श्याम खाटू वाले नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले दर पे खड़ा सवाली वापस न जाये ख़ाली कुमलाह न जाये पौधा सुन लो चमन के माली बिन्नू को तू बचा ले ऐ श्याम खाटू वाले नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले
नज़रें ज़रा मिला ले ऐ श्याम खाटू वाले लिरिक्स
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।