पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे हमारा कुछ ना बिगड़ेगा तुम्हारी लाज जाएगी धरी है पाप की गठरी हमारे सिर पे ये भारी वजन पापों का है भारी इसे कैसे उठाएंगे पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे तुम्हारे ही भरोसे पर ज़माना छोड़ बैठे हैं ज़माने की तरफ देखो इसे कैसे निभाएंगे पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे दर्दे दिल की कहें किससे सहारा ना कोई देगा सुनोगे आप ही मोहन और किस को सुनाएंगे पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे फंसी है भंवर में नैया प्रभु अब डूब जाएगी खिवैया आप बन जाओ तो बेड़ा पार हो जाए पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे हमारा कुछ ना बिगड़ेगा तुम्हारी लाज जाएगी पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे
पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे श्याम भजन लिरिक्स हिंदी
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।