02 Mar 2026 आध्यात्मिक मार्गदर्शन विश्वसनीय जानकारी

शम्भू मेरा तू ही तू लिरिक्स

शंभू की मस्ती में मन को डुबाया, शंभू की माया में दिल को लगाया, शंभू की छाया में खुद को बसाया, शंभू को अपना हाथ थमाया, शंभू रग रग में है तू ही तू, हर कण में तू ही तू, जहां भी देखूं हर दम, हर पल दिखता बस तू ही तू, शंभू मेरा तू ही तू, रग रग में है तू ही तू, शंभू बस तू ही तू, मेरा शंभू शंकर तू ही तू। सबकी दुआ को सुनता शंभू, हर दर्द का मरहम शंभू, बिखरे को जोड़े शंभू, सुख दुःख का साथी शंभू, है सारे जहां में शंभू, मेरे भीतर भी शंभू, तेरे भीतर भी शंभू, कहीं भी जाऊं, कहीं भी देखूं, मिलता बस तू ही तू, शंभू शंभू, शंभू मेरा तू ही तू, रग रग में है तू ही तू, शंभू बस तू ही तू, मेरा शंभू शंकर तू ही तू। भोले भोला बोले ये दुनिया, भोला बने ना कोई, भोले सा भोला बन तो सही, शायद भोला मिल जाए कहीं। हर हर महादेव, मैंने जबसे होश संभाला, मैं शंभू शंभू बोलूं, मेरे हाथ में शिव की माला, मेरे साथ है डमरू वाला, क्यूं ना शिव शंभू बोलूं, क्यूं ना शिव शंभू बोलूं, हैं चांद सितारे शंभू, हैं डमरू नगाड़े शंभू, है हवा वहां रे शंभू, नदियों किनारे शंभू, कुदरत का नज़ारा शंभू, है रूह का सहारा शंभू, है प्यार हमारा शंभू, शंभू शंभू। जिस पल कोई काम ना आया, उस पल भी तू ही तू, शंभू मेरा तू ही तू, रग रग में है तू ही तू, शंभू बस तू ही तू, मेरा शंभू शंकर तू ही तू। शंभू मेरा तू ही तू, रग रग में है तू ही तू, शंभू बस तू ही तू, मेरा शंभू शंकर तू ही तू।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।