शिव के प्यारे गणेश, काटो विघन कलेश | मेरे अंगना पधारो मैं तर जाऊंगा || इक दया की नजर आप करदो इधर | मेरी बिगड़ी सुधारो मैं तर जाऊंगा || रिद्धि सिद्धि के दाता कहें आपको | ज्ञान बुद्धि ज्ञाता कहें आपको || कर के मूषक सवारी चले आइये | मेरा जीवन सँवारो, मैं तर जाऊंगा || लड्डू मोदक का भोग चढ़ायें तुम्हें | सारे देवों से पहले मनायें तुम्हें || नाम सुमरन करें शीश चरनन धरें | पार भव से उतारो मैं तर जाऊंगा || शिव के प्यारे गणेश, काटो विघन कलेश | मेरे अंगना पधारो मैं तर जाऊंगा || इक दया की नजर आप करदो इधर | मेरी बिगड़ी सुधारो मैं तर जाऊंगा ||
शिव के प्यारे गणेश काटो विघन कलेश
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।