पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

श्याम दीवानों ने श्याम के प्यार में

1 मिनट पढ़ें
श्याम दीवानों ने श्याम के प्यार में 
ऐसी महफिल सजाई मजा आ गया 
चांद के साए में ऐ मेरे सांवरे 
ऐसी मस्ती पिलाई मजा आ गया

हर एक भक्त तो आज मदहोश है ,
यह तेरी ही नजर का तो सब दोष है 
तेरे भजनों हम ऐसे खो से गए,
तूने नजरें मिलाई मजा आ गया
श्याम दीवानों ने श्याम के प्यार में 
ऐसी महफिल सजाई मजा आ गया

देखो बाबा भी नजरें मिलाने लगा,
देखकर हमको वह मुस्कुराने लगा 
देखा हमने उन्हें मुस्कुराते हुए, 
फिर गर्दन झुकाई मजा आ गया
श्याम दीवानों ने श्याम के प्यार में 
ऐसी महफिल सजाई मजा आ गया

आज खाटू में आना सफल हो गया
अब दीवानों को अब श्याम मिल ही गया
उसने हाथों से गिन्नी मेरे माथे पर, 
उंगलियां यूं फिराई मजा आ गया

श्याम दीवानों ने श्याम के प्यार में 
ऐसी महफिल सजाई मजा आ गया