दुनियां दीवानी है, श्याम तेरी दुनियाँ दीवानी है। खाटू वाले श्याम धणी, तेरी अजब कहानी है, ओ साँवरे, तेरी दुनियाँ दीवानी है दुनियां दीवानी है, श्याम तेरी दुनियाँ दीवानी है। मोरछड़ी तो तेरी करती कमाल है, जो भी तू करता बाबा, होता बेमिशाल है, भक्तों के तू दिल में रहता, दिलबर जानी है, ओ साँवरे, तेरी दुनियाँ दीवानी है। दुनियां दीवानी है, श्याम तेरी दुनियाँ दीवानी है। हारे के सहारे बाबा, तुम रखवाले हो, पल में ही मान जाते, बड़े भोले भाले हो, तुमसे बड़ा ना दुनिया में कोई दानी है, ओ साँवरे, तेरी दुनियाँ दीवानी है। दुनियां दीवानी है, श्याम तेरी दुनियाँ दीवानी है। बड़े प्यारी लगती तेरी लीले की सवारी है, मुस्कान तेरी बाबा बड़ी प्यारी प्यारी है, मोटे मोटे नैन तेरे सुरमेदानी है, ओ साँवरे, तेरी दुनियाँ दीवानी है। दुनियां दीवानी है, श्याम तेरी दुनियाँ दीवानी है। दुनियां दीवानी है, श्याम तेरी दुनियाँ दीवानी है। खाटू वाले श्याम धणी, तेरी अजब कहानी है, ओ साँवरे, तेरी दुनियाँ दीवानी है। दुनियां दीवानी है, श्याम तेरी दुनियाँ दीवानी है।
श्याम तेरी दुनिया दीवानी है | श्याम भजन
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।