श्यामा श्याम सलौनी सूरत को शृंगार बसंती है । किशोरी श्याम सलोनी सूरत को सिंगार बसंती है । मोर मुकुट की लटक बसंती चंद्रकला की चटक बसंती, मुख मुरली की मटक बसंती, सिर पै पैंच श्रवण-कुंडल छविदार बसंती है । श्यामा श्याम सलौनी सूरत को शृंगार बसंती है । किशोरी श्याम सलोनी सूरत, को सिंगार बसंती है । माथे चन्दन लसियो बसंती, पट पीताम्बर कसियो बसंती, पहना बाजूबंद बसंती, गुंजमाल गल सोहै फूलनहार बसंती है । श्यामा श्याम सलौनी सूरत को शृंगार बसंती है । किशोरी श्याम सलोनी सूरत, को सिंगार बसंती है । कनक कडूला हस्त बसंती, चले चाल अलमस्त बसंती, रुनक-झुनक पग नूपुर की झनकार बसंती है । श्यामा श्याम सलौनी सूरत को शृंगार बसंती है । किशोरी श्याम सलोनी सूरत, को सिंगार बसंती है । संग ग्वाल को गोलन बसंती, बोल रहे हैं बोल बसंती, सब सखियन में राधे जी सरदार बसंती हैं । श्यामा श्याम सलौनी सूरत को शृंगार बसंती है । किशोरी श्याम सलोनी सूरत, को सिंगार बसंती है ।
भगवान श्री कृष्ण - श्यामा श्याम सलौनी सूरत
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।