उमापती रखियो मेरी लाज, सारी दुनियां छोड़ के आया, तुम्हें पुकारूँ आज उमापती रखियो मेरी लाज जोड़ जोड़ के प्रीत के धागे, तेरे आगे सब फीका लागे। सोए हुवे मेरे भाग जागे, तेरा ही नाम मीठा लागे। मेरे भगवन मेरे दाता, सुनलो मेरी आवाज उमापती रखियो मेरी लाज।२। तेरी दया जो हम पर बरसे, व्याकुल मनवा काहे तरसे। जो सुख मिले हमे तेरे दर से। टालो विपदा मेरे सर से। अंतर्यामी पालनहारा, देवों के सरताज उमापती रखियो मेरी लाज।२। हरदम करूं में तेरी भक्ति। तेरे चरण में हो जाए मुक्ति। मुझे बता दो ऐसी युक्ति, नाम जपन की मिले जो शक्ति। मुझको दे दो ऐसा वर कोई, पूरण हो सब काज उमापती रखियो मेरी लाज।२। उमापती रखियो मेरी लाज, सारी दुनियां छोड़ के आया, तुम्हें पुकारूँ आज उमापती रखियो मेरी लाज
उमापती रखियो मेरी लाज लिरिक्स
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।