पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
आरती

माँ कालरात्रि आरती - माँ कालरात्रि की पूजा और आराधना

1 मिनट पढ़ें
कालरात्रि माता , जय कालरात्रि माता ।
धन वैभव संपत्ति ,की तुम ही दाता ।।
जय कालरात्रि माता ।।
रूप भयंकर तेरा , शक्ति महामाई ।
छवि लखते ही तुम्हारी ,काल भी डर जाई ।।
जय कालरात्रि माता ।।
भूत प्रेत और दानव , निकट नहीं आते ।
खडग कटार के आगे , शत्रु नहीं टिक पाते ।।
जय कालरात्रि माता ।।
गर्धव वाहिनी मैया , कृपा जरा कीजो ।
निर्बल को माँ शक्ति ,अपनी शरण दीजो ।।
जय कालरात्रि माता ।।
नो दुर्गाओं में भवानी ,सातवा तेरा स्थान ।
महामाया महाकाली ,शक्ति तेरी महान ।।
जय कालरात्रि माता ।।
सातवे नवरात्रे को ,पूजी तुम जाती ।
मनवांछित फल देती ,शक्ति तेरी महान ।।
जय कालरात्रि माता ।।
हे प्रचंड ज्वालमयी ,हमपे दया करना ।
जानके सेवक अपना ,दुःख विपदा हरना ।।
जय कालरात्रि माता ।।
चिंता हारना दाती ,काल करे न वार ।
विनती इतनी सी माँ ,कर लेना स्वीकार ।।
जय कालरात्रि माता ।।
लेकर आस शरण में ,तेरी हम आये ।
सुना है खली दर से , ना तेरे कोई जाये ।।
जय कालरात्रि माता ।।
कालरात्रि माता ,जय कालरात्रि माता ।
धन वैभव संपत्ति ,की तुम ही दाता ।।
जय कालरात्रि माता ।।