01 Dec 2025 आध्यात्मिक मार्गदर्शन विश्वसनीय जानकारी

कृष्ण भजन - बरसाना लगे मोहे प्यारा

krishna
वीडियो चलाएं
बरसाना लगे मोहे प्यारा, किशोरी तेरो बरसाना, बरसाना, श्री राधे बरसाना हो, बरसाना, श्री राधे बरसाना हो, कैसा अद्भुत है जग स्यो न्यारा, किशोरी तेरो बरसाना, बरसाना लगे मोहे प्यारा, किशोरी तेरो बरसाना। करुणामयी राधे की कृपा यहाँ, सदा बरसती रहती है, सदा बरसती रहती है, दया की सागर श्री श्यामा, यहाँ प्रेम की नदियां बहती है, यहाँ बरसे प्रेम अपारा, किशोरी तेरो बरसाना, बरसाना लगे मोहे प्यारा, किशोरी तेरो बरसाना। श्यामा जू की महलन की पौड़ी, किस्मत वाले चढते हैं, किस्मत वाले चढते हैं, मिल जाए महलन की सेवा, देव तरसते रहते हैं, यहाँ मिलता नन्ददुलारा, किशोरी तेरो बरसाना, बरसाना लगे मोहे प्यारा, किशोरी तेरो बरसाना। गहवरवन और खोर सांकरी, दिव्य छँटा निराली है, दिव्य छटा निराली है, चित्र विचित्र की स्वामिनी, श्री राधा बरसाने वाली हैं, बेसहारों का एक है सहारा, किशोरी तेरो बरसाना, बरसाना लगे मोहे प्यारा, किशोरी तेरो बरसाना। मैंने तो ऐसा दरबार नहीं देखा, मैंने तो ऐसा, चमत्कार नहीं देखा, ऐसा दरबार तो मिलता है, ख़ुशनसीबों को, जो क़िस्मत से मिल गया है, हम गरीबों को।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।