हे करुणामयी राधे मुझे बस तेरा सहारा है अपना लो मुझे श्यामा तेरे बिन कौंन हमारा है हे करुणा मयी राधे कोई किसी का नहीं जहाँ में झूठी जग की आसa झूठी जग की आस हम बेबस लाचारों की श्यामा तुम से यही अभिलाष तुम से यही अभिलाष दिनों पे कृपा करना यही स्वाभाव तुम्हारा है यही स्वाभाव तुम्हारा है हे करुणा मयी राधे मुझे बस तेरा सहारा है गहरी नदिया नांव पुरानी डगमग डोले नैया डगमग डोले नैया बिच भवर में आन फसा हूँ पकड़ो मेरी बहियाँ पकड़ो मेरी बहियाँ कहीं डूब ना जाऊँ मैं किशोरी दूर किनारा है किशोरी दूर किनारा है हे करुणा मयी राधे मुझे बस तेरा सहारा है तेरे दर पे जो भी आए उनको तुम अपनाती उनको तुम अपनाती गर्दिश के मारो की श्यामा बिगड़ी बात बनाती बिगड़ी बात बनाती हम जैसे अधमो का जीवन तुमने ही सवारा है जीवन तुमने ही सवारा है हे करुणा मयी राधें मुझे बस तेरा सहारा है चित्र विचित्र अपने कर्मों से मन ही मन घबराए मन ही मन घबराए तेरी किरपा का ले के सहारा द्वार तुम्हारे आए द्वार तुम्हारे आए तेरे दर के सिवा मेरा कहीं नहीं और गुजारा है कहीं नहीं और गुजारा है हे करुणा मयी राधे मुझे बस तेरा सहारा है
हे करुणामयी राधे
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।