पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

हम नैन बिछाए है हे गणपति आ जाओ

1 मिनट पढ़ें
हम नैन बिछाए है
हे गणपति आ जाओ

गणपति तुम हो बड़े दयालु,
किरपा कर दो हे किरपालु,
हर सांस बुलाए है,
हे गणपति आ जाओ,
हम नैन बिछाए ,
हे गणपति आ जाओ।।

पाप की गठरी सर पे भारी,
हम को है बस आस तुम्हारी,
बड़ा मन घबराए है,
हे गणपति आ जाओ,
हम नैन बिछाए है,
हे गणपति आ जाओ

जग से हमने तोडा नाता,
गणपति तुमसे जोड़ा नाता,
तुझे नैना निहारे है,
हे गणपति आ जाओ,
हम नैन बिछाए हैं,
हे गणपति आ जाओ

माथे पर सिंदूर है प्यारा,
पीताम्बर है तन पर धारा,
सब आस लगाए है,
हे गणपति आ जाओ,
हम नैन बिछाए हैं,
हे गणपति आ जाओ