जब कोई नहीं आता मेरे हनुमान आते है । मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥ मेरे नैया चलती है, पतवार नहीं होती । किसी और की अब मुझको दरकार नहीं होती ॥ मै डरता नहीं जग से, प्रभु साथ आते है । मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥ कोई भक्ति करे उनकी, वो उनका हो जाए ॥ कोई याद करे उनको दुःख हल्का हो जाए । ये बिन बोले सब कुछ पहचान जाते है । मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥ ये इतने बड़े होकर, दीनो से प्यार करे । अपने भक्तो के दुःख को वो पल में दूर करे ॥ सब भक्तो का कहना बाबा मान जाते है । मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥
जब कोई नहीं आता मेरे हनुमान आते है
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।