04 Mar 2026 आध्यात्मिक मार्गदर्शन विश्वसनीय जानकारी

श्रीदेवीजी की आरती | जगजननी जय!

vindheshwari
वीडियो चलाएं
जगजननी जय! जय!! माँ! जगजननी जय! जय!! भयहारिणि, भवतारिणि, माँ भवभामिनि जय! जय ॥ जगजननी जय जय..॥ तू ही सत-चित-सुखमय, शुद्ध ब्रह्मरूपा । सत्य सनातन सुन्दर, पर-शिव सुर-भूपा ॥ जगजननी जय जय..॥ आदि अनादि अनामय, अविचल अविनाशी । अमल अनन्त अगोचर, अज आनँदराशी ॥ जगजननी जय जय..॥ अविकारी, अघहारी, अकल, कलाधारी । कर्त्ता विधि, भर्त्ता हरि, हर सँहारकारी ॥ जगजननी जय जय..॥ तू विधिवधू, रमा, तू उमा, महामाया । मूल प्रकृति विद्या तू, तू जननी, जाया ॥ जगजननी जय जय..॥ राम, कृष्ण तू, सीता, व्रजरानी राधा । तू वांछाकल्पद्रुम, हारिणि सब बाधा ॥ जगजननी जय जय..॥ दश विद्या, नव दुर्गा, नानाशस्त्रकरा । अष्टमातृका, योगिनि, नव नव रूप धरा ॥ जगजननी जय जय..॥ तू परधामनिवासिनि, महाविलासिनि तू । तू ही श्मशानविहारिणि, ताण्डवलासिनि तू ॥ जगजननी जय जय..॥ सुर-मुनि-मोहिनि सौम्या, तू शोभाऽऽधारा । विवसन विकट-सरुपा, प्रलयमयी धारा ॥ जगजननी जय जय..॥ तू ही स्नेह-सुधामयि, तू अति गरलमना । रत्‍‌नविभूषित तू ही, तू ही अस्थि-तना ॥ जगजननी जय जय..॥ मूलाधारनिवासिनि, इह-पर-सिद्धिप्रदे । कालातीता काली, कमला तू वरदे ॥ जगजननी जय जय..॥ शक्ति शक्तिधर तू ही, नित्य अभेदमयी । भेदप्रदर्शिनि वाणी, विमले! वेदत्रयी ॥ जगजननी जय जय..॥ हम अति दीन दुखी माँ!, विपत-जाल घेरे । हैं कपूत अति कपटी, पर बालक तेरे ॥ जगजननी जय जय..॥ निज स्वभाववश जननी!, दयादृष्टि कीजै । करुणा कर करुणामयि! चरण-शरण दीजै ॥ जगजननी जय जय..॥ जगजननी जय! जय!! माँ! जगजननी जय! जय!! भयहारिणि, भवतारिणि, माँ भवभामिनि जय! जय ॥ जगजननी जय जय..॥
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।