पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

भजन | जिस भजन में राम का नाम ना हो

1 मिनट पढ़ें
जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।

चाहे बेटा कितना प्यारा हो,
उसे सिर पे चढ़ाना ना चाहिए,
चाहे बेटी कितनी लाडली हो,
घर घर में घुमाना ना चाहिए ।

जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।

जिस माँ ने हम को जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए,
जिस पिता ने हम को पाला है,
उसे कभी सताना ना चाहिए ।

जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।

चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो,
उसे भेद बताना ना चाहिए,
चाहे मैया कितना बैरी हो,
उसे राज़ छुपाना ना चाहिए ।

जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।

चाहे कितनी गरीबी आ जाये,
दाता को भूलाना ना चाहिए,
चाहे कितनी अमीरी आ जाये,
अभिमान दिखाना ना चाहिए ।

जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।
जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।