पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

श्री कृष्ण -लागी तुम संग यारी मेरे बांके बिहारी

1 मिनट पढ़ें
लागी तुम संग यारी, मेरे बांके बिहारी,
बांके बिहारी, मेरे कुंज बिहारी,
लागीं तुम संग यारी, मेरे बांके बिहारी ॥

कटी में पीताम्बर, गले में है माला,
मुकुट को धारण, किए है गोपाला,
घूंघराली लट कारी कारी,
मेरे बांके बिहारी, लागीं तुम संग यारी,
मेरे बांके बिहारी ॥

साँवरी सूरत के, दर्शन तुम्हारे,
मुरली मनोहर, जबसे निहारे,
बन बैठे तेरे पुजारी, मेरे बांके बिहारी,
लागीं तुम संग यारी, मेरे बांके बिहारी ॥

निधिवन में नित, रास रचावे,
सब सखियाँ मिल, गीत सुनावे,
नाचे है बारी बारी, मेरे बांके बिहारी,
लागीं तुम संग यारी, मेरे बांके बिहारी ॥

श्री हरिदास के, प्यारे हो तुम,
मेरी भी आँखों के, तारे हो तुम,
चरण कमल बलिहारी, मेरे बांके बिहारी,
लागीं तुम संग यारी, मेरे बांके बिहारी ॥

लागी तुम संग यारी, मेरे बांके बिहारी,
बांके बिहारी, मेरे कुंज बिहारी,
लागीं तुम संग यारी, मेरे बांके बिहारी ॥