पंचांग राशिफल अंक राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

मैया के दीवानों ने दरबारा सजाया है भजन लिरिक्स

1 मिनट पढ़ें
मैया के दीवानों ने दरबारा सजाया है 
और मिलके भक्तो ने जयकारा लगाया है 

कोई माँ को फुल चढाये कोई आकर दीप जलाये 
मैया के दीवानों ने लाल झंडा चढाया है 
मैया के दीवानों ने दरबारा सजाया है 

कोई लाल चुनर ले आये कोई नौरंग चुनरी लाये 
मैया के दीवानों ने अरे चोला चढ़ाया है 
मैया के दीवानों ने दरबारा सजाया है 

कोई माँ की आरती गाये कोई भजनों में खो जाये 
मैया के दीवानों ने जगराता कराया है 
मैया के दीवानों ने दरबारा सजाया है 

कंठ में मेरे आन विराजी  देखो मैया शेरोवाली 
मैया से लगन लागी भजन बनआया है 
मैया के दीवानों ने दरबारा सजाया है 
और मिलके भक्तो ने जयकारा लगाया है