पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

मन माखन मेरो चुराय गयो री

1 मिनट पढ़ें
मन माखन मेरो चुराय गयो री,
प्यारों प्यारों मोहन,
मीठों मीठों मोहन,
मन माखन मेरो चुराय गयो री, 
प्यारो प्यारो मोहन,

नैनों से बात करे और 
मुख से कुछ ना बोले
जब जब बोले 
मीठा मीठा बोले 
कान में अमृत घोले,
ये तो सौ सौ तीर चलाये गया रे,
प्यारो प्यारो मोहन,
मन माखन मेरो चुराय गयो री, 
प्यारो प्यारो मोहन,

बहुत रंगीलो बहुत छबीलों 
बहु अनुरागी है मोहन,
चंचल चपल यो रमणी रमता, 
गोपी वल्लभ मोहन,
यो तो भक्ता को चित्त चुराय गयो री, 
प्यारो प्यारो मोहन,
मन माखन मेरो चुराय गयो री, 
प्यारो प्यारो मोहन,

सुन्दर श्याम कमल गल लोचन 
दुःख मोचन यो है ब्रिज राज,
यहां पे आके ऐसे बिराजे 
जैसे इनको ही राज,
यो तो नैना से दिल में समाय गयो री ,
प्यारो प्यारो मोहन,
मन माख़न मेरो चुराए गया री 
प्यारो प्यारो मोहन,