पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

गणपति भजन - मेरी भक्ति में रंग भर जाओ

1 मिनट पढ़ें
मेरी भक्ति में रंग भर जाओ ,
आओ जी गजानन आओ 
मेरा धन्य जीवन कर जाओ
आओ जी गजानन आओ 

पारबती के पुत्र गजानन पुत्र ,
गजानन पुत्र, गजानन 
प्रभु शंकर के मन आओ 
आओ जी गजानन आओ

रिद्धि सिद्धि को संग ले आना, 
संग ले आना ,संग ले आना 
एकबार दरश दिखलाओ 
आओ जी गजानन आओ

आ के मुझको शुभमति देना,
शुभमति देना, शुभमति देना 
प्रेम सुधा रस पिलाओ 
आओ जी गजानन आओ


मेरी भक्ति में रंग भर जाओ ,
आओ जी गजानन आओ 
मेरा धन्य जीवन कर जाओ
आओ जी गजानन आओ