पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

मोरे अंगना गजानन आये री

1 मिनट पढ़ें
मोरे अंगना गजानन आये री 
आये री आये मोरे भाग्य जगाये 
मोरे अंगना गजानन आये री 

विघ्नहरण मंगल सुखकारी 
कर आये मूसा सवारी 
द्वार हमारे बड़े प्रेम से
सुंड हिलाते ही आये री 
मोरे अंगना गजानन आये री 

दीप जले है द्वारन द्वारे 
शुभ हरियाली वंदन वारे 
चन्दन चौक पिढ़ैया बैठे 
लडूअन गटागट  खाए री 
मोरे अंगना गजानन आये री 

जिस घर में गणराज पधारे 
उसके हो गये वारे न्यारे 
आज मोरे घर आके प्रभुजी 
सोरे भाग्य जगाये री 
मोरे अंगना गजानन आये री 

दस दिन रहकर जब जाओगे 
स्वामी याद बहुत आओगे 
ये भक्त गजानन तेरी 
महिमा हरदम गाये री 
मोरे अंगना गजानन आये री 

मोरे अंगना गजानन आये री 
आये री आये मोरे भाग्य जगाये 
मोरे अंगना गजानन आये री