मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले । मेरी स्वास-स्वास में तेरा, है नाम मुरली वाले ॥ भक्तों की तुमने कान्हा, विपदा है टारी, मेरी भी बाह थामो, आ के बिहारी । बिगड़े बनाए तुमने, हर काम मुरली वाले ॥ मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले । पतझड़ है मेरा जीवन, बन के बहार आजा, सुन ले पुकार कान्हा, बस एक बार आजा । बैचैन मन के तुम्हीं, आराम मुरली वाले ॥ मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले । तुम हो दया के सागर, जन्मों की मैं हूँ प्यासी, दे दो जगह मुझे भी, चरणों में बस जरा सी । सुबह तुम्हीं हो, तुम्हीं ही, मेरी श्याम मुरली वाले ॥ मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले । मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले । मेरी स्वास स्वास में तेरा, है नाम मुरली वाले ॥
मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।