पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना श्याम भजन हिंदी लिरिक्स

1 मिनट पढ़ें
मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना 
तुझे मिल गयी पुजारन मुझे मिल गया है ठिकाना 
मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना 

मुझे इसका गम नही है चाहे दुनिया रूठ जाए 
गम है तो  इतना केवल कही तुम ना रूठ जाना 
मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना 

तेरी  बंदगी से पहले मुझको कौन जानता था 
सर अब झुक गया है आता नही उठाना 
मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना 

तेरी सावरी सी सूरत मेरे दिल में बस गयी है 
तुम सावरे सलोने अब और ना सताना 
मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना 

दुनिया की ठोकरों से आई हु तेरे द्वारे 
आजाओं  श्याम प्यार करके कोई बहाना 
मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना 

मेरी आरजू यही है दम निकले तेरे दरपे 
अभी सास चल रही है कही तुम  ना चले जाना 
मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना 

मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना 
तुझे मिल गयी पुजारन मुझे मिल गया है ठिकाना 
मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना