नाम है तेरा तारण हारा कब तेरा दर्शन होगा | जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा || नाम है तेरा तारण हारा… तुमनें तारे लाखोँ प्राणी ये संतो की वाणी हैं | तेरी छवि पर मेरे भगवन ये दुनियाँ दीवानी है || भाव से तेरी पूजा रचाऊँ जीवन में मंगल होगा | जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा वो कितना सुंदर होगा || नाम है तेरा तारण हारा कब तेरा दर्शन होगा | जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा || सुरवर मुनिवर जिनके चरणों में निसदिन शीश झुकातें हैं | जो गाते हैं प्रभु की महिमा वो सब कुछ पा जाते हैं || अपने कष्ट मिटाने को तेरे चरणोँ का वंदन होगा | जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा वो कितना सुंदर होगा || नाम है तेरा तारण हारा कब तेरा दर्शन होगा | जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा || मन की मुरादेँ लेकर स्वामी तेरे चरण में आएँ हैं | हम है बालक तेरे चरण में तेरे ही गुण गातें हैं || भव से पार उतरने को तेरे गीतों का संगम होगा | जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा वो कितना सुंदर होगा || नाम है तेरा तारण हारा कब तेरा दर्शन होगा | जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा ||
भगवान श्री कृष्ण | नाम है तेरा तारण हारा
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।