पंडा कराये रहो पूजा मैया जी की झूम झूम के नवराते की शुभ घडी आई, भक्तो ने माता की मूरत बैठाई, झूम झूम के झूम झूम के, पंडा कराय रहो पूजा, मैया जी की झूम झूम के।। टिका लगाए माँ को चुनरी ओढ़ाए, चूड़ी चढ़ाये फूल माला चढ़ाये, झूम झूम के झूम झूम के, पंडा कराय रहो पूजा, मैया जी की झूम झूम के।। नौ नौ खप्पर बो दये ज्वारे, अलियन गलियन गूंजे जयकारे, झूम झूम के झूम झूम के, पंडा कराय रहो पूजा, मैया जी की झूम झूम के।। आई माँ पहुनि भक्तो के द्वारे, संकट काटे माँ भरे भंडारे, झूम झूम के झूम झूम के, पंडा कराय रहो पूजा, मैया जी की झूम झूम के।।
पंडा कराये रहो पूजा लिरिक्स
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।