पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

श्री कृष्ण भजन - राधा का श्याम दीवाना

1 मिनट पढ़ें
राधा की पायल, छम छम बाजे।
छम छम बाजे पायल , राधा रानी नाचे।
श्याम ने छेड़ा तराना , राधा का श्याम दीवाना ….

राधा जब पायल छनकावे , क़ानूड़ो झट दोड़्यो आवे।
करे ना कोई बहाना ,राधा का श्याम दीवाना।
श्याम ने छेड़ा तराना ,राधा का श्याम दीवाना ….

हरी भरी धरती , हरयो भरयो उपवन।
गूंज रहयो सारो वृन्दावन , गूंज रहा बरसाना।
राधा का श्याम दीवाना।
श्याम ने छेड़ा तराना , राधा का श्याम दीवाना ….

गौर वरण की राधा प्यारी , सांवली सूरत कृष्ण मुरारी।
ज्यू शमा परवाना , राधा का श्याम दीवाना।
श्याम ने छेड़ा तराना , राधा का श्याम दीवाना ….

नंदू भजे श्री राधे राधे , राधे जी श्री श्याम से मिलादे।
प्रेम का मंत्र सुहाना , राधा का श्याम दीवाना।
श्याम ने छेड़ा तराना , राधा का श्याम दीवाना ….