पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

राम महिमा | तीन बार भोजन भजन एक बार राम

1 मिनट पढ़ें
राम महिमा | तीन बार भोजन भजन एक बार राम
तीन बार भोजन, भजन एक बार,
राम तेरी माला जपी ना एक बार,
तीन बार भोजन, भजन एक बार,
राम तेरी माला जपी ना एक बार,

पहली बार माला जपने बैठी,
पहली बार माला जपने बैठी,
आ गई पड़ोसन करण लगी बात,
धर देइ माला, फेंकन लगी हाथ,
तीन बार भोजन, भजन एक बार,
राम तेरी माला जपी ना एक बार,

दूजी बार माला जपने बैठी,
दूजी बार माला जपने बैठी,
आ गई बहुअड पटक दियो लाल,
धर देओ माला, खिलाओ मेरो लाल,
तीन बार भोजन, भजन एक बार,
राम तेरी माला जपी ना एक बार,

तीजी बार माला जपने बैठी,
तीजी बार माला जपने बैठी,
आ गई बेटी जमाई लेके साथ,
धर देई माला बिछाने लगी खाट,
तीन बार भोजन, भजन एक बार,
राम तेरी माला जपी ना एक बार,

चौथी बार माला जपने बैठी,
चौथी बार माला जपने बैठी,
आ गए सैयां परोसन लगी थाल,
धार देई माला करण लगी बात,
तीन बार भोजन, भजन एक बार,
राम तेरी माला जपी ना एक बार,

पांचवी बार माला जपने बैठी,
पांचवी बार माला जपने बैठी,
आ गए दूत पकड़ लियो हाथ,
धर दयो माला, चलो मेरे साथ,
तीन बार भोजन, भजन एक बार,
राम तेरी माला जपी ना एक बार